प्रेग्नेंट देवोलीना ने मुस्लिम पति शहनवाज संग सेलिब्रट की शादी की दूसरी सालगिरह, शॉर्ट ड्रेस में यूं फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

टीवी की गोपी बहू देवोलीना भट्टाचार्जी ने साल 14 दिसंबर साल 2022 में शहनवाज शेख संग शादी की थी. अब दोनों की शादी को दो साल पूरे हो चुके हैं. इसका जश्न उन्होंने अपने खास दोस्तों के साथ मनाया. नीचे देखिए तस्वीरें...
देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपनी सेकेंड वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. जो अब काफी वायरल हो रही हैं.
इन तस्वीरों में देवोलीना भट्टाचार्जी अपने पति शहनवाज शेख के साथ केक कट करते हुए दिखाई दी. दोनों ही इस दौरान काफी खुश नजर आए.
देवोलीना और शहनवाज के साथ इस जश्न में उनके कुछ खास दोस्त भी नजर आए. जो डेकोरेशन के सामने खड़े होकर पोज देते दिखे.
देवोलीना इन तस्वीरों में ग्लैमरस लुक में दिखी. उन्होंने डार्क शेड की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है. जिसमें वो काफी क्यूट भी लग रही हैं.
देवोलीना इन फोटोज में बहुत ही बेबाकी के साथ अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट कर रही हैं. तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि, ‘लास्ट नाइट की तस्वीरें...’
बता दें कि देवोलीना ने साल 2022 में शहनवाज शेख संग सीक्रेट वेडिंग की थी. दोनों की शादी ने सभी को काफी हैरान कर दिया था.
अब ये कपल बहुत जल्द अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है. अक्सर देवोलीना अपने बेबी बंप के साथ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं.