एक्ट्रेस का देवर संग था अफेयर? पति ने वेश्यावृत्ति का लगाया आरोप, बच्चे होने पर पूछा इसका बाप कौन?

टीवी इंडस्ट्री की एक एक्ट्रेस ने अपने पति को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था, जिसके बाद हर कोई हैरान रह गया था.
ये हसीना कोई और नहीं बल्कि चाहत खन्ना हैं. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान पति पर कई संगीन आरोप लगाए थे.
एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पति ने उन्हें घर में कैद करके रखा था. इतना ही नहीं वो अपने बच्चों के साथ भी बाहर नहीं जा सकती थीं.
एक्ट्रेस ने कहा कि दूसरे बच्चे के जन्म के बाद वो मुझे बालों से पकड़कर खींचता हुआ बाहर लाया और बोला घर से निकलो.
मुझे भूखा रखता था. पति को लगता था कि देवर के संग मेरा अफेयर है. जब दोनों बच्चे हुए तो पति ने पूछा कि ये उसका है या किसी और का है.
वो मुझे कहता कि तुम मार के लायक ही हो और खूब मारता-पीटता था.
एक्ट्रेस ने कहा कि पति ने उनपर वेश्यावृत्ति तक का आरोप लगाया. दरअसल, भारत नरसिंघानिया संग शादी टूटने के बाद एक्ट्रेस ने फरहान मिर्जा संग दूसरी शादी की थी.
एक्ट्रेस ने बताया कि फरहान ने ब्रेनवॉश करके इस्लाम कबूल करवाया था.