Bigg Boss 15: Salman Khan के शो बिग बॉस में Rhea Chakraborty से लेकर Arjun Bijlani और Surbhi Chandna समेत इन सेलेब्स को मिला ऑफर, जानिए कौन होगा शामिल?
अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) सबसे विवादित शो Bigg Boss सीजन 15 का अगले महीने टीवी पर शुरू हो रहा है. इसके प्रोमो देखकर ही अंदाजा लगााया जा सकता है कि इस बार कंटेस्टेंट की राह उतनी आसान होने वाली नही हैं. बिग बॉस के फैंस शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. शो के साथ अब तक कई सेलिब्रिटीज के जुड़ने की खबर आ रही हैं. बॉलीवुड हंगामा की खबर के मुताबिक शो के मेकर्स ने इन बडे़ सेलेब्स को शो में शामिल होने के लिए ऑफर किया है जिसमें कई लोगों के नाम पर मुहर भी लग चुकी हैं.
कलर्स के पॉपुलर शो 'उतरन' से नाम कमाने वाली एक्ट्रेस टीना दत्ता को बिग बॉस में शामिल होने का न्योता दिया गया है. अगर सबकुछ ठीक रहा तो वो इस शो में धमाल मचाते देखी जा सकती हैं.
टीवी एक्ट्रेस बरखा सेन गुप्ता एक लोकप्रिय नाम हैं. खबरों की मानें तो सलमान खान के शो बिग बॉस में शामिल होने के लिए उन्हें ऑफर दिया गया है.
टीवी के जाने माने एक्टर अर्जुन बिजलानी इन दिनों खतरों के खिलाड़ी शो में नजर आ रहे हैं. खबर हैं उनके नाम पर पक्की मुहर लग चुकी हैं. अर्जुन बिजलानी इस शो में शामिल हो रहे हैं.
टीवी एक्ट्रेस गुलकी जोशी को भी इस शो में शामिल होने के लिए अप्रोच किया गया है. माना जा रहा है कि वो भी सलमान के शो में शामिल हो सकती हैं.
टीवी सीरियल 'तुझसे है राब्ता' में दिख चुकी रीम शेख भी बिग बॉस 15 का हिस्सा बन सकती हैं.
रुबीना दिलैक के लोकप्रिय शो 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' में दिखाई दे चुके सिम्बा नागपाल को भी बिग बॉस के मेकर्स की ओर से बुलावा आया है.
बालिका वधू सीरियल से नाम कमा चुकी एक्ट्रेस नेहा मारदा की भी जबर्दस्त फैन फॉलोविंग हैं. नेहा को भी बिग बॉस मेकर्स की ओर से ऑफर दिया गया है.
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद विवादों में आई एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के नाम को लेकर भी काफी चर्चाएं चल रही हैं.
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सनाया ईरानी के नाम को लेकर भी खूब सुर्खिया बनी हुईं हैं. वो भी इस शो का हिस्सा बन सकती हैं.
इंडियन आइडल से सुर्खियों में रहे अमित टडंन को भी शो में शामिल होने के लिए अप्रोच किया गया है.
बिग बॉस कंटेस्टेंट की लिस्ट में मशहूर वीजे और मॉडल अनुषा दांडेकर का नाम भी आगे चल रहा है. अनुषा एमटीवी के शो 'सुपर मॉडल ऑफ द ईयर' में भी दिखाई दे रही हैं.
एकता कपूर के सीरियल नागिन से पॉपुलर हुई एक्ट्रेस सुरभि चांदना को भी बिग बॉस के लिए ऑफर दिया गया है.
'तारक मेहता..' की दया बेन यानी दिशा वकानी के नाम की चर्चा भी काफी समय से चल रही हैं.
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता हैं' से घऱ-घर में पहचान बना चुके अभिनेता मोहसिन खान की तगड़ी फैन फॉलोविंग हैं. मोहसिन को भी शो में शामिल होने के लिए अप्रोच किया गया है.
राज कु्ंद्रा केस से सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस महिका शर्मा के नाम को लेकर ये चर्चा हो रही हैं कि मेकर्स ने उन्हें कॉन्टेक्ट किया है.
मानव गोहिल टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. वो कई सीरियल में दिखाई दे चुके हैं. मानव को भी बिग बॉस में आने के लिए कहा गया है.