Donal Bisht ने शिमरी साड़ी पहन बिखेरी अपनी ग्लैमरस अदाएं, कार में पोज देते हुए सामने आईं ऐसी फोटोज

डोनल बिष्ट
टीवी एक्ट्रेस डोनल बिष्ट (Donal Bisht) कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं. वह ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) में भी नजर आ चुकी हैं.
यही नहीं, डोनल बिष्ट सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से अक्सर छाई रहती हैं.
हाल ही में, डोनल बिष्ट ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी कातिल अदाएं बिखेरते हुए नजर आ रही हैं.
तस्वीरों में डोनल बिष्ट को ब्लू कलर की शिमरी साड़ी पहने देखा जा सकता है. उन्होंने स्ट्रैपलेस ब्लाउज के साथ इसे पेयर किया है.
एक्ट्रेस ने अपने लुक को स्टेटमेंट इयररिंग्स और खुले बालों से स्टाइल किया है. ब्लू आइशैडो और मिनिमल मेकअप से खुद को स्टनिंग बनाया था.
डोनल बिष्ट को ‘फैशन आइकॉन ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड मिला है. उन्होंने कार में अवॉर्ड रखकर किलर पोज देते हुए देखा जा सकता है.
डोनल बिष्ट की इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है. सभी उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं.
डोनल बिष्ट ‘एक दीवाना था’, ‘रूप- मर्द का नया स्वरूप’ और ‘टिया एंड राज’ जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं.