छोटे-छोटे रोल से टीवी की पॉपुलर बहू बनने तक का सफर, कुछ ऐसी है Tina Datta की जर्नी

टीना दत्ता
टीना दत्ता वैसे तो बिग बॉस में अपने गेम को रोचक बनाने की पूरी कोशिश कर रही हैं लेकिन फिर भी वो इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हो चुकी हैं.
टीना दत्ता आज घर-घर में एक जाना पहचाना नाम बन चुकी हैं. लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की है.
टीना ने बंगाली सिनेमा में भी काम किया है. करियर की शुरुआत में एक्ट्रेस को कई छोटे-मोटे रोल्स भी करने पड़े. टीना को फिल्मों में सपोर्टिंग कैरेक्टर प्ले करते हुए भी देखा गया है.
मालूम हो महज 5 साल की उम्र में टीना दत्ता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी. उन्हें सिस्टर निवेदिता शो में भी देखा जा चुका है.
टीना ने उसके बाद फिल्मों में काम करना शुरु कर दिया . टीना को बंगाली फिल्म 'पिता माता संतान' में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर देखा गया. इसके अलावा और भी कई बंगाली फिल्मों में दिखाई दे चुकी हैं.
वहीं बॉलीवुड में टीना दत्ता ने 'परिणीता' फिल्म से डेब्यू किया था. इस फिल्म में उन्हें यंग ललिता की भूमिका में देखा गया था. सबसे पहले छोटे पर्दे पर टीना कोई आने को है में ब्लैक मैजिक विक्टिम का कैरेक्टर प्ले करती नजर आई थीं.
टीना दत्ता को सबसे ज्यादा टीना को पॉपुलैरिटी 'उतरन' सीरियल में काम करके. इस शो में इच्छा की भूमिका निभाकर वो घर-घर में पॉपुलर हो गईं.
टीना दत्ता को आखिरी बार टीवी पर डायन शो में देखा गया था. सोशल मीडिया पर टीना की शानदार फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 3 मिलियन फॉलोवर्स फॉलो करते हैं.