'भाभी जी घर पर हैं' की 'अंगूरी' की खूबसूरती का राज क्या है? खुद को रखती हैं इस तरह फिट

शुभांगी अत्रे की खूबसूरती का राज
टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो भाभी जी घर पर हैं पिछले 9 सालों से एंड टीवी पर छाया हुआ है. इस शो में अंगूरी भाभी खूब पॉपुलर हुईं और इस किरदार को टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे निभाती हैं. शुभांगी शो में सीधी-सादी महिला का रोल निभाती हैं लेकिन असल जीवन में वे काफी इंटेलिजेंस और वेल एजुकेटेड हैं.
शुभांगी अत्रे ने 'भाभी जी घर पर हैं' से पहले 'कस्तूरी' जैसा सुपरहिट शो किया है. इसमें कसौटी जिंदगी की, अधूरी कहानी हमारी, चिड़िया घर जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं. काम के साथ-साथ शुभांगी अपनी फिटनेस और खूबसूरती का ख्याल रखती हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुभांगी अत्रे ने अपनी फिटनेस के बारे में एक इंटरव्यू में बताया है. शुभांगी हर दिन नारियल पानी पीती हैं और नाश्ते में स्प्राउट्स और फ्रूट सलाद लेती हैं. इसके अलावा विटामिन सी के लिए लेमनएड पीती हैं। हर दिन ग्रीन टी भी पीती हैं लेकिन चाय या कॉफी से दूर रहती हैं.
खूबसूरत दिखने के लिए शुभांगी शहद का भी सेवन करती हैं. शुभांगी जिम में वर्कआउट के साथ-साथ योगा भी करती हैं. जॉगिंग के बाद संतरे और लौकी का जूस पीना भी पसंद करती हैं. नेचुरल चीजों को अपने चेहरे पर लगाना पसंद करती हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुभांगी अत्रे हफ्ते में दो बार हल्दी और बेसन का फेसपैक जरूर लगाती हैं. स्किन के साथ ही वो अपने बालों का भी ख्याल रखती हैं. वे बालों में ऑलिव ऑयल कपूर मिलाकर लगाती हैं, वहीं वो अंडे और बियर शैंपू से बालों को धुलती हैं.
शुभांगी अत्रे दिन में 8 से 10 गिलास पानी पीती हैं और नींबू पानी के बिना सुबह शुरू नहीं होती. शुभांगी हर तरह के तत्व को पाने के लिए हर वो चीज का सेवन करती हैं जिससे उनकी बॉडी हेल्दी रहती है. शुभांगी ने एक इंटरव्यू में अपने फैंस से भी हेल्दी रहने की रिक्वेस्ट की थी.
'भाभी जी घर पर हैं' में शुभांगी अत्रे भारतीय नारी के अवतार में नजर आती हैं. साड़ी पहनकर भोली-भाली नजर आती हैं लेकिन असल जीवन में शुभांगी की भारतीय और वेस्टर्न ड्रेस पहनती हैं. शुभांगी बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत भी हैं.
42 वर्षीय शुभांगी अत्रे इस समय विज्ञापन और टीवी शोज से अच्छी-खासी कमाई कर रही हैं. शुभांगी अत्रे ने साल 2003 में पियूष पूरे के साथ शादी की थी जिनसे उन्हें एक बच्चा भी है. मां बनने के बाद भी शुभांगी खुद को काफी फिट रखती हैं.