संस्कारी बहू से बिकिनी बेब बनीं आरती सिंह, समुद्र किनारे ढाया कहर, तस्वीरें वायरल

टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह इन दिनों काम से दूर अपने पति दीपक चौहान के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. हाल ही में दोनों वेकेशन पर पहुंचे थे. जहां से एक्ट्रेस ने अपनी कई बिकिनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की.
आरती सिंह ने अपनी ये तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. तस्वीरों में एक्ट्रेस बीच पर पोज देती दिखी.
दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही आरती की ये तस्वीरें मालदीव की हैं. जहां वो कभी ब्लू तो कभी ग्रीन बिकिनी में कहर ढहाती दिखी.
इस ग्रीन स्विमसूट में आरती बेहद ग्लैमरस लग रही हैं. उनका ये अंदाज अब फैंस को दीवाना बना रहा है. उनका टोन्ड फिगर देख हर कोई एक्ट्रेस की तारीफ करता दिखी.
कुछ तस्वीरों में एक्ट्रेस इस स्विमसूट को व्हाइट स्कर्ट के साथ पेयर किए हुए भी दिखाई दी. एक्ट्रेस ने अपना लुक खुले बालों और सनग्लासेस के साथ कंपलीट किया.
इस ब्लू बिकिनी में आरती सिंह जलपरी से कम नहीं लग रही. उन्होंने इसे व्हाइट श्रग के साथ पेयर किया है.
वहीं इससे पहले आरती सिंह का देसी लुक देखने को मिला था. एक्ट्रेस पीच कलर की साड़ी में दिलकश पोज देती दिखाई दी थी.
बता दें कि आरती सिंह ने बिजनेसमैन दीपक चौहान संग शादी की. दोनों अक्सर सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे पर प्यार लुटाते भी नजर आते हैं.