Anushka Sen Chat Show: इस दिन से शुरू होगा अनुष्का सेन का ‘नॉट जस्ट ए चैट शो’, शेयर की एक्साइटमेंट

अनुष्का सेन
टीवी एक्ट्रेस अनुष्का सेन (Anushka Sen) ने बहुत कम समय में मनोरंजन जगत में अपनी जगह बना ली है.
महज 19 साल की उम्र में अनुष्का सेन लगातार कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रही हैं और अब एक्ट्रेस का चैट शो भी शुरू हो रहा है.
एक्ट्रेस जल्द ही चैट शो ‘नॉट जस्ट ए चैट शो’ (Not Just A Chat Show) को होस्ट करने जा रही हैं. ये शो 24 जुलाई 2022 से जी कैफे पर 7.30 बजे से शुरू होने जा रहा है.
अनुष्का सेन के पहले एपिसोड की पहली गेस्ट टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा (Krystle D’souza) होंगी, जो कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं.
अनुष्का ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है, मल्टीकलर शर्ट और बेज कलर के पैंट में वह काफी क्यूट लग रही हैं.
अनुष्का का ये शो सिर्फ टीवी सेलिब्रिटीज पर आधारित नहीं होगा, बल्कि वह उन महिलाओं के साथ बात करती नजर आएंगी, जो अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर काम कर रही हैं.
अनुष्का सेन ‘बालवीर’, ‘झांसी की रानी’, ‘अपना टाइम भी आएगा’ जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं.
यही नहीं, वह स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ (Khatron Ke Khiladi 11) का भी हिस्सा रह चुकी हैं.