सलमान खान के साथ क्यों हुआ था आकाशदीप सहगल का विवाद? 9 साल बाद एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

टीवी इंडस्ट्री के फेवरेट अकाशदीप सहगल ने 9 साल के लंबे ब्रेक के बाद नागिन 7 के जरिए धमाकेदार कमबैक किया है. हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया टीवी से खास बातचीत में उन्होंने अपने कमबैक, लंबे ब्रेक की वजह, पर्सनल लाइफ और सलमान खान के साथ पुराने विवाद पर खुलकर बात की है. इस बार अकाशदीप पूरी तरह से नए एनर्जी और जोश के साथ स्क्रीन पर लौटे हैं.
टीवी इंडस्ट्री के फेवरेट एक्टर अकाशदीप सहगल ने 9 साल बाद टीवी पर जोरदार वापसी की है. उनकी नई जर्नी की शुरुआत हुई ‘नागिन 7’ से जिसने फैंस के बीच एक्साइटमेंट की लहर पैदा कर दी है.
हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया टीवी से बातचीत में अकाशदीप ने अपने कमबैक, लंबे ब्रेक, पर्सनल लाइफ और सलमान खान के साथ पुराने विवाद को लेकर खुलकर बात की है.
अकाशदीप बताते हैं कि इस समय उनके लिए मिथोलॉजिकल और सुपरनेचुरल शो करना बिल्कुल सही लगा. जब उन्हें पता चला कि ये बालाजी प्रोडक्शन और एकता कपूर का प्रोजेक्ट है तो उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के इसे अपना लिया. उनका कहना है की 'सब कुछ सही टाइमिंग पर हुआ है इसलिए मैंने तुरंत हां कर दी.'
वो कहते हैं कि अब उनके अंदर डर या परफॉर्मेंस को लेकर चिंता करने वाला अतीत वाला अकाशदीप नहीं है. अब उनका फोकस सिर्फ अपने रोल को दिल से निभाने और स्क्रीन पर जादू दिखाने पर है.
चाहे किरदार निगेटिव हो या हीरो का हो अकाशदीप हर तरह के रोल के लिए खुले हैं. उनका कहना है की 'जब तक मैं किरदार के लिए न्याय कर सकता हूँ और स्क्रीन पर कुछ खास दिखा सकता हूँ यही मेरे लिए सबसे रोमांचक है.'
उन्होंने अपने पर्सनल लाइफ और मां के खोने के बाद के अनुभवों के बारे में भी बताया. उनके लिए ये ब्रेक एक आत्म-खोज जैसा था. उन्होंने कहा,'मां के गुजरने के बाद मुझे खुद को ढूंढने और अपने अंदर झांकने का समय मिला. उस वक्त मुझे समझ आया कि मैं अपने कर्म और धर्म के साथ जी रहा हूँ.'
सलमान खान के साथ पुराने विवाद पर उन्होंने साफ किया कि उनके बीच कोई दुश्मनी नहीं है. अकाशदीप ने कहा, 'सलमान खान सलमान हैं और मैं अकाशदीप सहगल. हमें दोनों का अपना स्पेस है. मैं इंडस्ट्री में किसी से भी बैर नहीं रखता और उनसे तो खासकर नहीं रखता.'
वर्क फ्रंट की बात करें तो अकाशदीप ने रोडीज, स्प्लिट्सविला, बिग बॉस, खतरों के खिलाड़ी और टोटल वाइपआउट जैसे शो में अपनी प्रतिभा दिखाई है.
अब ‘नागिन 7’ के साथ उनका कमबैक सिर्फ रीयलिटी शो नहीं बल्कि एक नया एनर्जी, नया नजरिया और फुल-पावर परफॉर्मेंस लेकर आया है.