सिर्फ शक्ल देख उठाकर ले आए..' जब सेट पर ऐसी बातें सुन टूटा था शिवांगी जोशी का दिल, रो-रोकर हुई थी बुरी हालत

शिवांगी जोशी आज बेशक टीवी की टॉप एक्ट्रेस में से एक बन चुकी हैं. लेकिन, एक वक्त था जब उन्हें काफी मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा था. लोग उनके मुंह पर ही उनके बारे में उल्टी-सीधी बातें करते थे.
शिवांगी जोशी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब वो मुंबई पहुंची थीं तो नई थीं. लेकिन उन्हें ज्यादा चीजों के बारे में पता नहीं था.
सेट पर अक्सर लोग उनका बेहद मजाक उड़ाया करते थे और कभी-कभी मजाक इतना ज्यादा हो जाता था जिससे परेशान होकर वे सेट पर फुट-फुटकर रोया करती थीं.
शिवांगी ने बताया कि जब पहली-पहली बार उन्होंने कैमरा फेस किया था तब उनसे काफी गलतियां होती थी क्योंकि उन्हें तकनीकी बातों की जानकारी नहीं थी.
सेट पर शिवांगी के साथ उनकी मां भी जाया करती थी और उनके मां के सामने ही लोग बात करने लगते थे कहते थे कहा से लेकर आए है इसको इसे तो एक्टिंग ही नहीं आती इतना ही नहीं लोग ये भी कह देते थे की सिर्फ शक्ल देखकर उठा ले आए इसे.
शिवांगी को ये सब सुनकर बेहद बुरा लगता था और वे बहुत रोती थी, हालांकि उन्होंने इसके बावजुद कभी हिम्मत नहीं हारी जिसका ये नतीजा है की आज उनका नाम टॉप एक्ट्रेस में शुमार है.
शिवांगी आज सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपने ग्लैमरस लुक और फैशन सेंस के जरिए टीवी इंडस्ट्री से लेकर सोशल मीडिया तक तहलका मचा चुकी है.
एक्ट्रेस ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अलावा भी कई सारे टीवी शो जैसे बेगुसराय, बेइंतहा, बालिका वधु 2, बड़े अच्छे लगते है 2 और वेब सीरीज बरसातें में काम कर चुकी है. इसके अलावा रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का भी हिस्सा रह चुकी है.