Vijay Deverakonda House: इस आलीशान बगंले में राजकुमार की तरह रहते हैं साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा, देखिए तस्वीरें

विजय देवरकोंडा
साउथ सुपरस्टार (South Superstar) विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने बहुत कम समय में अपनी एक अलग पहचान बना ली है. उनकी फिल्म अर्जुन रेड्डी काफी पॉपुलर हुई थी, जिसके बाद एक्टर ने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. विजय देवरकोंडा असल लाइफ में काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं. आज हम आपको अपनी इस स्टोरी में विजय देवरकोंडा के आलीशान बंगले (Vijay Deverakonda House) की एक झलक दिखा रहे हैं.
'अर्जुन रेड्डी' स्टार विजय देवरकोंडा का हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपए है.
विजय के इस आलीशान बंगले के एंट्री गेट की बात करें तो एंट्री पर दो छोटी-छोटी सीढियां हैं जो सीधे घर के अंदर ले जाती हैं.
विजय के घर का लिविंग एरिया बेहद सुंदर है, जिसे उन्होंने ग्रे कलर से सजाया है. इसके साथ ही वहां दो मैचिंग के सोफे भी हैं.
विजय के घर का टेरिस आपको हैंगआउट स्पॉट की याद दिलाएगा. जिसमें सीटिंग का अच्छा इंतजाम है. जहां से बाहर के परफेक्ट व्यू का मजा ले सकते हैं.
विजय देवरकोंडा जितना इंडस्ट्री में अपने स्टाइल के लिए फेमस है, उतनी ही खूबसूरती से उन्होंने अपने घर को भी सजाया है.
विजय देवरकोंडा घर के परफेक्ट एरिया में अपने डॉगी संग टाइम स्पेंड करते दिख रहे हैं.
ये फैमिली फोटो है जिसमें एक्टर अपने माता-पिता संग घर के टेरिस पर पोज़ देते दिख रहे हैं.