Sara Ali Khan के पास है व्हाइट सूट का शानदार कलेक्शन, कभी बांधनी, कभी प्रिंटेड तो कभी नेट के दुपट्टे के साथ करती हैं कैरी

सारा अली खान
सारा अली खान उन यंग एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्होंने सूट सलवार को भी फैशन स्टेटमेंट बना दिया है. सारा अक्सर इंडियन अटायर में नजर आती हैं और बेहद ही खूबसूरत लगती हैं.
सारा के पास खासतौर से व्हाइट सूट का शानदार कलेक्शन है. यूं तो सारा अक्सर दूसरे रंग के भी सूट पहनती हैं लेकिन लगता है व्हाइट उनका फेवरेट कलर है.
व्हाइट कलर के सूट को सारा कलरफुल दुपट्टे से हर बार अलग लुक देती हैं. भले ही सारा सूट रिपीट करे लेकिन अलग रंग और डिजाइन का दुपट्टा ओढ़कर सारा हर बार खास नजर आती हैं.
सारा कभी बांधनी दुपट्टा, कभी प्रिटेंड तो कभी नेट का दुपट्टा लहराती दिखती हैं तो उनकी अदा देख फैंस के सीने से वाकई दिल निकल जाता है.
सारा को चिकन की कढ़ाई का सूट पहनना काफी पसंद है और इसमें वो बेहद खूबसूरत भी लगती हैं. कभी प्लाजो के साथ तो कभी चूड़ीदार. सारा की सादगी से भरा ये अंदाज फैंस को खूब भाता है.
सूट के साथ सारा ज्यादातर पंजाबी जूती पहनना पसंद करती हैं और ये सारा पर काफी जचती भी है.