Dhanush Wedding Photos: शादी में Aishwaryaa से नहीं हट रही थीं धनुष की नजरें, साउथ स्टार को दामाद बनाकर बेहद खुश थे Rajinikanth

धनुष, ऐश्वर्या रजनीकांत
Dhanush Aishwaryaa Rajinikanth Wedding: साउथ स्टार धनुष (Dhanush) और रजनीकांत (Rajnikanth) की बेटी ऐश्वर्या (Aishwaryaa) ने 18 साल पुरानी शादी टूटने का ऐलान कर दिया है. दोनों ने सोशल मीडिया पर अलग होने की बात कहकर अपने फैन्स को तगड़ा झटका दिया. आपको बता दें कि दोनों की शादी धूमधाम से 2004 में हुई थी.
अपनी शादी में धनुष और ऐश्वर्या एक-दूसरे को निहारते नहीं थके थे. सिल्क साड़ी और सोने की हैवी जूलरी से लदीं ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लग रही थीं. वहीं धनुष पारंपरिक सफेद धोती और कुर्ते में नजर आ रहे थे. आपको बता दें कि इन्होंने दो साल की डेटिंग के बाद शादी की थी.
ऐश्वर्या के पिता रजनीकांत ने बड़ी धूमधाम से बेटी की शादी कर धनुष को अपना दामाद बनाया था. दोनों के परिवार इस शादी में बेहद खुश दिखाई दिए थे.
धनुष और ऐश्वर्या की शादी में दोनों के परिवारों का बड़ा हाथ था. इन्हें साथ देखकर परिवारों को लगा था कि ये अच्छे लाइफ पार्टनर साबित होंगे.
धनुष की फिल्म काढाल कोंडे देखने के लिए रजनीकांत अपनी दोनों बेटियों के साथ एक सिनेमाघर पहुंचे थे. यहीं ऐश्वर्या पहली बार धनुष से मिलीं. उस दौरान बातचीत हाय हैलो तक हुई लेकिन इसके बाद रजनीकांत ने धनुष को गुलदस्ता भेजकर टच में रहने को कहा. रजनीकांत को अपनी बेटी के लिए धनुष भा गए थे.
धनुष का ऐश्वर्या से डेटिंग का सिलसिला दो साल तक चला. मीडिया में खबरें छपने लगीं तो रजनीकांत को बेटियों के बारे में कुछ भी लिखा जाना रास नहीं आया. इसलिए 2004 में धनुष और ऐश्वर्या की शादी कर दी गई. इस शादी में फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी जिसमें अमिताभ बच्चन और जया बच्चन का नाम शामिल है.
18 साल तक ये रिश्ता खूबसूरती से चला, लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था इसलिए दोनों ने अलग होने की घोषणा कर दी.
आपको बता दें कि धनुष और ऐश्वर्या के दो बेटे हैं जिनका नाम लिंगा और यथार्थ हैं.