Deepika Padukone के दीवाने हैं Ranveer Singh, हर दिन रोमांटिक बनाने के लिए करते हैं कई कोशिशें

रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण
रणवीर सिंह अपने मस्तीभरे अंदाज के लिए जाने जाते हैं. वह अपनी बेबाकी और साफगोई के लिए भी मशहूर हैं. रणवीर ने दीपिका पादुकोण से शादी की है और उनके प्रति उनकी दीवानगी साफ झलकती है. एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया था कि वह रिलेशनशिप को खास बनाने के लिए सबसे रोमांटिक चीज क्या कर चुके हैं तो उन्होंने कहा, 'मैं हर दिन कुछ ना कुछ रोमांटिक करता हूं, मैं बेहद रोमांटिक हूं.'
वैसे आपको बता दें कि रणवीर भले ही बेहद रोमांटिक हैं लेकिन उनके मुताबिक वो कभी भी अपने जीवन में किसी शादीशुदा महिला को डेट करने के बारे में सोच नहीं सकते. उन्होंने कहा कि वो घर तोड़ने में यकीन नहीं रखते. इस वजह से शादीशुदा महिला को डेट करना उनके बस की बात नहीं है.
इस इंटरव्यू में रणवीर ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया. जब उनसे पूछा गया कि अगर वह किसी एक्स-गर्लफ्रेंड को ड्रिंक करने के लिए बुलाना चाहेंगे तो वो कौन होगी? रणवीर ने कहा कि वो शराब नहीं पीते इसलिए किसी को ड्रिंक के लिए बुलाने का सवाल ही नहीं है.
रणवीर की फैन फॉलोइंग महिलाओं के बीच बहुत है. इस बारे में जब रणवीर से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'बहुत अच्छा लगता है. मैं महिलाओं के बीच कंफर्टेबल फील करता हूं. उनके साथ सौम्यता से पेश आता हूं क्योंकि मैं मजबूत महिलाओं के बीच पला-बढ़ा हूं. मेरी मां, दादी, बहन, मैं बचपन से इनके बीच रहा हूं और जानता हूं कि महिलाओं को कैसे ट्रीट किया जाता है. इसलिए महिलाओं के बीच मेरी पॉपुलैरिटी भी ज्यादा है.'
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म '83' रिलीज के लिए तैयार है लेकिन कोरोना लॉकडाउन की वजह से पिछले एक साल से रिलीज नहीं हो पा रही है. इसके अलावा वह जयेश भाई जोरदार में भी नजर आएंगे.