Pooja Hegde Photos: Cannes से सामने आया पूजा हेगड़े का लेटेस्ट ग्लैमरस लुक, अदाएं देख आप भी हो जाएंगे फिदा !

पूजा हेगड़े
बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) पिछले कुछ दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म कभी ईद कभी दिवाली को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. इस बीच अब पूजा हेगड़े कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर भी अपना जलवा बिखेरने पहुंच चुकी हैं.
पूजा हेगड़े का कांस के रेड कारपेट पर बेहद ही खूबसूरत अंदाज देखने को मिला, जिसे देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
अब हाल ही में पूजा हेगड़े ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. पूजा की लेटेस्ट तस्वीरों ने सोशल मीडिया के तापमान को बढ़ा दिया है.
इन तस्वीरों में पूूजा हेगड़े येलो एंड ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं.
येलो शॉर्ट्स उस पर ब्लैक एंड येलो जैकेट पहने बालों को झटकाते हुए पूजा बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
लाला चश्मा लगाए पूजा हेगड़े की ये अदाएं फैन्स के दिलों की धड़कनें बढ़ाने के लिए काफी है.