राम कपूर से शिवांगी जोशी तक, कितने पढ़े-लिखें है लॉकअप 2 के ये तीन फाइनल कंटेस्टेंट्स

'लॉक अप सीजन 2' दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है. इस बार शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट करते नजर आएंगे. शो के तीन कंटेस्टेंट्स के नाम कन्फर्म हो चुके है, जिसमें शिवांगी जोशी, राम कपूर और पामेला सेरेना का नाम शामिल है. आइए जानते हैं ये सितारे कितने पढ़े-लिखे हैं.
राम कपूर ने टीवी के पॉपुलर एक्टर हैं. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई नैनीताल के शेरवुड कॉलेज से की. बाद में उन्होंने कोडाइकनाल इंटरनेशनल स्कूल (तमिलनाडु) में भी पढ़ाई की.
पढ़ाई के बाद राम कपूर अमेरिका के लॉस एंजेलेस गए. वहां, 'स्टानिस्लावस्की स्कूल ऑफ मेथड एक्टिंग' से एक्टिंग में पढ़ाई की.
ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्ट्र्से शिवांगी जोशी ने देहरादून के पाइन हॉल स्कूल से अपनी 12वीं तक की स्कूली शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में हाथ आजमाया.
'देसी ब्लिंग' फेम पामेला सेरेना की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) से साइकोलॉजी में ऑनर्स की बैचलर डिग्री हासिल की है.
बता दें कि शो के लिए कई नामों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा है. बताया जा रहा है कि सीजन 2 में सुनीता आहूजा, शिल्पा शिंदे और उर्वशी ढोलातकिया जैसे कई कलाकार नजर आने वाले हैं. फिलहाल इनकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.
'लॉक अप सीजन 2' 27 जून 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा. शो में टोटल 14 कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे.
शो का पहला सीजन साल 2022 में आया था, जिसे कंगना रनौत ने होस्ट किया था पहले सीजन में मुनव्वर फारूकी विनर बने थे.