Panchayat Season 4 के इन 5 एक्टर्स को मिलती है सबसे ज्यादा फीस, हर एपीसोड का वसूलते हैं इतना पैसा

जितेंद्र कुमार की सीरीज पंचायत सीजन 4 जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर दस्तक देने आ रहा है. इस बार इस सीरीज में डबल धमाल देखने को मिलेगा. तो इसी के साथ चलिए जानते हैं कि इसकी स्टार कास्ट को कितनी फीस मिल रही है.
पंचायत सीरीज एक बार फिर अपने चौथे सीजन क साथ धमाल मचाने आ रही है. चलिए जानते हैं कि इसकी स्टार कास्ट में कौन कितनी फीस ले रहा है.
जितेंद्र कुमार,जो अभिषेक त्रिपाठी यानी सचिव जी का किरदार निभा रहे हैं, रिपोर्ट्स के मुताबिक वो एक एपिसोड के लिए 70 हजार रुपये की फीस चार्ज कर रहे हैं.
नीना देवी, जो मंजू देवी का किरदार निभा रही हैं, उन्हें 50 हजार रुपये एक एपिसोड के लिए मिलते हैं.
रघुबीर यादव जो प्रधान जी बने हैं, उन्हें 40 हजार रुपये प्रति एपिसोड के लिए दिए जा रहे हैं.
विकास शुक्ला यानी चंदन रॉय को 20 हजार रुपये एक एपिसोड के लिए मिलते हैं.
फैसल मलिक, जो प्रह्लाद चा का किरदार निभाते हैं, उन्हें भी प्रति एपिसोड के लिए 20 हजार रुपये दिए जा रहे हैं.
इस शो की सादगी, ह्यूमर और शानदार एक्टिंग की वजह से ही इसकी चर्चा रहती है.