बल्लेबाजों के लिए 'नरक' है लॉर्ड्स मैदान, ये रहे चेज होने पांच वाले सबसे बड़े टारगेट; क्या दक्षिण अफ्रीका चेज कर पाएगी 282?

इंग्लैंड में लॉर्ड्स मैदान पर 5 सबसे बड़े रन चेज
इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर सबसे बड़ा टारगेट वेस्टइंडीज टीम ने चेज किया है. वेस्टइंडीज ने साल 1984 में इंग्लैंड के खिलाफ 344 रनों का लक्ष्य चेज किया था. वेस्टइंडीज ने ये मैच 9 विकेट से जीता था.
दूसरा सबसे बड़ा रन चेज इंग्लैंड ने किया था. इंग्लैंड ने साल 2004 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 282 रनों का लक्ष्य हासिल किया था. इंग्लैंड ने ये मैच सात विकेट से जीता था.
इंग्लैंड ने साल 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 279 रनों का लक्ष्य हासिल किया था. इंग्लैंड ने ये मैच 5 विकेट से जीता था. वहीं साल 1965 में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 218 रनों का लक्ष्य हासिल किया था.
इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2012 में 193 रनों के लक्ष्य को हासिल किया था. इंग्लैंड ने ये मैच 5 विकेट से जीत लिया था. वहीं होम टीम इंग्लैंड के रिकॉर्ड को हटा दें तो, यहां विदेशी टीमों के लिए चेज करना काफी मुश्किल रहता है.
वेस्टइंडीज के 344 रनों के चेज को हटा दें, तो कोई भी विदेशी टीम लॉर्ड्स में 150 से ज्यादा के स्कोर को चेज नहीं कर पाई है. वेस्टइंडीज के बाद लॉर्ड्स में विदेशी टीम ने सबसे बड़ा स्कोर 141 चेज किया है.
11 जून से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच लॉर्ड्स में ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को साउथ अफ्रीका को 282 रनों का लक्ष्य दिया है. लॉर्ड्स में विदेशी टीमों का रिकॉर्ड देखते हुए ऐसा लग रहा है कि साउथ अफ्रीका के लिए इस स्कोर को चेज करना काफी मुश्किल हो सकता है.