✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

'स्टार किड्स को सपोर्ट मिलता है', एस्पिरेंट्स 3 एक्टर अभिलाष थपलियाल ने नेपोटिज्म पर दिया बड़ा बयान

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  29 Mar 2026 07:04 AM (IST)
'स्टार किड्स को सपोर्ट मिलता है', एस्पिरेंट्स 3 एक्टर अभिलाष थपलियाल ने नेपोटिज्म पर दिया बड़ा बयान

एक्टर अभिलाष थपलियाल इन दिनों अपनी एक्टिंग और अलग-अलग किरदारों को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में 'एस्पिरेंट्स सीजन 3' में 'एसके सर' के रोल से उन्होंने फिर दर्शकों का दिल जीत लिया, जिसके बाद एक इंटरव्यू में अभिलाष ने अपने करियर, संघर्ष और इंडस्ट्री में 'आउटसाइडर' होने के अनुभव पर खुलकर बात की.

1

एचटी सिटी से बातचीत में अभिलाष ने बताया कि उन्होंने अपने करियर में कई तरह के रोल किए हैं. कभी शराबी, कभी साइको किलर, तो कभी एक सख्त टीचर. हर किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाना ही असली काम है और वही उन्हें आगे बढ़ने में मदद करता है.

2

उन्होंने खुद को एक बहुत डिसिप्लिन्ड एक्टर बताते हुए कहा कि जब भी कोई रोल मिलता है, तो वो पूरी मेहनत से उसे बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं. उनके लिए एक्टिंग सिर्फ काम नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है जिसे वो लगन से निभाते हैं.

3

अभिलाष ने साफ कहा कि इंडस्ट्री में बाहर से आने वालों के लिए रास्ता आसान नहीं होता. उन्हें वही काम चुनना पड़ता है जो ऑफर होता है. कई बार मन का काम पाने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है.

4

उन्होंने कहा कि अगर उनका सरनेम कपूर या खान होता, तो चीजें अलग हो सकती थी. उनका मानना है कि स्टार किड्स को शुरुआत में ज्यादा सपोर्ट मिलता है, जिससे उनके काम को ज्यादा पहचान मिलती है और उन्हें बार-बार खुद को साबित नहीं करना पड़ता.

5

हालांकि, अभिलाष ने यह भी कहा कि सिर्फ फिल्मी परिवार से होना ही काफी नहीं है. अगर किसी में टैलेंट नहीं है, तो वह लंबे समय तक टिक नहीं सकता. इंडस्ट्री में बने रहने के लिए मेहनत और हुनर दोनों जरूरी हैं.

6

उन्होंने बताया कि जो लोग सिर्फ एक्टर बनने का सपना लेकर शहर आते हैं, उनके लिए यह एक बड़ी चुनौती होती है. हर दिन खुद को साबित करना पड़ता है और मौके पाने के लिए लगातार मेहनत करनी होती है.

7

अभिलाष अब ऐसे प्रोजेक्ट्स करना चाहते हैं जो समाज पर असर डालें. इसके अलावा वो कॉमेडी में भी हाथ आजमाना चाहते हैं. उनका मानना है कि एक एक्टर को हर तरह के रोल करने चाहिए, ताकि वो अपनी कला को और बेहतर बना सके.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ओटीटी
  • 'स्टार किड्स को सपोर्ट मिलता है', एस्पिरेंट्स 3 एक्टर अभिलाष थपलियाल ने नेपोटिज्म पर दिया बड़ा बयान
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.