मालदीव के दिनों को याद कर रहीं हैं मोनालिसा, बिकनी तस्वीर शेयर कर इंटरनेट पर मचाया कोहराम
मालदीव के दिनों को याद करती नजर आईं भोजपुरी क्वीन मोनालिसा. नशीली शाम की खुशनुमा तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर बयां किए जज़्बात.
यूं तो आप सब जानते हैं कि इन दिनों मोनालिसा स्टार प्लस के शो स्मार्ट जोड़ी में पति विक्रांत के साथ धमाल मचाती नजर आ रही हैं
ऐसे में अपने बिजी शेड्यूल की वजह से थकी हारी मोनालिसा को मालदीव के वह आरामदायक दिन याद आ गए.
हाल ही में मोनालिसा ने ब्लू बिकनी में अपनी मालदीप की पुरानी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, और अपने इंस्टा कैप्शन पर लिखा है कि -टेक मी बैक...
मोनालिसा की तस्वीर का नजारा बेहद खुशनुमा है पूरी के किनारे बैठी मोनालिसा इठलाती हुई नजर आ रही हैं.
दो चोटी बनाए मोनालिसा समुंद्र किनारे बैठी दिखाई दे रही हैं और वेकेशन गोल सेट कर रही हैं.
परफेक्ट बॉडी को फ्लॉन्ट करती मोनालिसा की इस तस्वीर पर फैंस भी धड़ाधड़ लाइक्स और कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं.