फिट रहने के लिए खुशी कपूर ने किया GYM का रुख, जल्द करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू, देखें तस्वीरें
कुछ दिनों पहले ही उनके पापा बोनी कपूर ने ये कंफर्म किया है कि खुशी कपूर फिल्मों का रुख करेंगी.
खुशी ने पहले बताया था कि वो मॉडलिंग करना चाहती हैं. लेकिन अब वो एक्टिंग का कोर्स करेंगी और उसके बाद फिल्मों में दिखेंगी.
(PHOTOS- MANAV MANGALANI)
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर जल्दी ही फिल्मों में दिखाई देने वाली हैं. खुशी इन दिनों जमकर वर्कआउट कर रही हैं. देखिए उनकी ये तस्वीरें
कल जिम के बाद जब खुशी कपूर दिखीं तो पैपराजी ने उन्हें क्लिक करना चाहा. इस दौरान खुशी मुस्कुराते हुए पोज देती नज़र आईं.
हाल ही में एबीपी न्यूज़ ने जब बोनी कपूर से पूछा कि खुद एक निर्माता होने के नाते क्या वे खुशी को बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं? इस सवाल पर बोनी कपूर ने सीधे तौर पर कुछ भी नहीं कहा. बोनी ने कहा, खुशी के लिए मैं कोई फिल्म बनाऊंगा या नहीं बनाऊंगा या फिर उसे कोई और लॉन्च करेगा, इस बारे में कुछ भी कहना बेहद जल्दबाजी होगी.
अब बॉलीवुड में करियर बनान है तो फिटनेस का ध्यान तो रखना ही पड़ेगा.
गुरुवार को खुशी कपूर मुंबई में जिम पहुंचीं. उसी दौरान उनकी ये तस्वीरें क्लिक की गईंय