Jannat Zubair Pics: ईद के मौके पर जन्नत जुबैर का दिखा ट्रेडिशनल अवतार, खूबसूरत अदाएं देख फैन्स हुए कायल

जन्नत जुबैर
Jannat Zubair Photos: देशभर में आज ईद का त्योहाऱ काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है. हर जगह बकरीद की धूम देखने को मिल रही हैं. टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
दरअसल, ईद के मौके पर जन्नत ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका बेहद ही खूबसूरत अंदाज देखने को मिल रहा है.
इन फोटो में जन्नत स्कीन कलर का लहंगा पहने बला की खूबसूरत लग रही हैं, यही वजह है कि उनकी ये तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
इस फोटो में ट्रेडिशनल लुक के साथ जन्नत के माथे पर सजा ये बड़ा सा मांग टीका उकी खूबसूरती में और भी चार चांद लगा रहा है.
जन्नत जुबैर का नाम टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस में शामिल है. जन्नत ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर टीवी की दुनिया में अपना पहला कदम रख दिया था.
जन्नत जुबैर इन दिनों रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग में व्यस्त हैं.
खतरों के खिलाड़ी के सेट से जन्नत जुबैर लगातार तस्वीरें और वीडियो शेय़ऱ कर रही हैं, जो कि वायरल होती रहती हैं.