ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करेंगे Hrithik Roshan, इस विदेशी सीरीज के हिंदी रीमेक में आएंगे नज़र!
वैसे इस प्रोजेक्ट के अलावा ऋतिक तमिल फिल्म विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक में भी नजर आ सकते हैं. पहले इस फिल्म में आमिर खान नज़र आ सकते थे लेकिन 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग के कारण उन्होंने इस प्रोजेक्ट को मना कर दिया. इस फिल्म में सैफ अली खान भी नज़र आएंगे.
सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सुष्मिता सेन, अभिषेक बच्चन ने 2020 में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धूम मचा दी. अब 2021 में भी कई और सितारे भी ओटीटी पर नजर आएंगे.
कहा जा रहा है कि यह फेमस शो 'द नाईट मैनेजर' का अडाप्टेशन है. 'द नाईट मैनेजर' ब्रिटिश टेलीविजन सीरियल है जिसे सुजैन बेयर ने डायरेक्ट किया है. इसका प्रसारण 21 फरवरी 2016 को हुआ था.
इस वेबसीरीज को संदीप मोदी डायरेक्ट करेंगे जो स्क्रीनराइटिंग से डायरेक्शन में उतर रहे हैं. कहा जा रहा है कि मार्च 2021 में ऋतिक अपने डिजिटल डेब्यू की शूटिंग शुरू कर सकते हैं.
इस लिस्ट में ऋतिक रोशन का नाम भी जुड़ गया है जो कि एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए डिज्नी प्लस हॉट स्टार के साथ चर्चा में लगे हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋतिक को स्क्रिप्ट पसंद आई है और अब इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है.
2020 में ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अप्रत्याशित सफलता हासिल की. एक से बढ़कर एक शो और फिल्मों ने दर्शकों को तो अपनी ओर खींचा ही अब कई बॉलीवुड स्टार्स भी काम करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म की तरफ आकर्षित हो रहे हैं.