In Pics: हिना खान के पिता के निधन के तीन महीने पूरे, एक्ट्रेस ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर पिता को ऐसे किया याद
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वह अपने दिवंगत पिता के साथ हैं. उनके पिता के निधन को 3 महीने होने पर उन्होंने इन तस्वीरों के साथ एक भावुक नोट लिखा है.
हिना खान ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वह अपने बर्थडे को सेलिब्रेट कर रही हैं. उनके पिता और मां उनके साथ हिना का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं.
इस दौरान हिना खान और उनके पैरेंट्स काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. लेकिन अब उनके पिता हिना खान का बर्थडे कभी साथ में सेलिब्रेट नहीं कर पाएंगे.
हिना खान ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा,तुम्हारी खुशी में ही, मेरी खुशी है, वह हमेशा कहते थे.
हिना खान ने आगे लिखा,वह पहले थे जो पूरे दिल से मेरे लिए तालियां बजाते थे. आपकी आंखों की वो चमक को याद करती हूं पापा. तीन महीने पूरे 20 अप्रैल 2021.
हिना खान ने आगे कहा,डैडी स्ट्रॉन्ग गर्ल.. आप मुझे हमेशा यही कहते थे... आपकी क्षति से वो मजबूती नहीं रही डैड.