Disha Patani ने ब्लैक ऑफ शोल्डर में दिए ऐसे पोज़, देखने वाले खो बैठे होश!

दिशा पटानी
दिशा पटानी (Disha Patani) फिल्मों में अपने किरदारों से ज्यादा सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस लुक के चलते सुर्खियां बटोरती हैं. दिशा आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें या वीडियो शेयर करती हैं जिससे उनका ख़बरों में आना तय हो जाता है.
हाल ही में दिशा ने ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह किसी प्रिंसेस की तरह दिख रही हैं.
खुले बाल, ब्लैक ऑफ शोल्डर, थाई स्लिट गाउन में दिशा ने एक से बढ़कर एक पोज़ देकर अपने फैन्स के होश उड़ा दिए हैं.
आपको बता दें कि दिशा ने पिछले दिनों अपने मालदीव वेकेशन की एक फोटो शेयर की थी जो कि जमकर वायरल हुई थी. इस तस्वीर में दिशा पिंक बिकिनी में ज़मीन पर बैठकर पोज़ दे रही थीं उनका चेहरा नहीं दिख रहा था क्योंकि वो हैट लगाए हुई थीं.
दिशा अक्सर बिकिनी में अपनी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. उनका ये अंदाज़ हमेशा फैन्स को दीवाना बनाता रहता है.
दिशा की पिछली फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई थी जिसमें वह सलमान खान के अपोजिट नज़र आई थीं. दिशा ने 2016 में एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी से डेब्यू किया था. इसके बाद वह मलंग, भारत जैसी फिल्मों में दिखाई दीं .