Deepika Padukone Childhood Memories : कभी गोद में खेलती तो कभी साइकिल चलाती...बचपन से जुड़े Deepika Padukone के इन खास लम्हों को देखा क्या?

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड की ए-कैटेगरी की एक्ट्रेस में आती हैं और इनकी फैन फॉलोइंग के तो क्या ही कहने. सोशल मीडिया पर दीपिका अपनी तस्वीरों के साथ बज बनाए हुए हैं.
सोशल मीडिया पर इन दिनों दीपिका की कई बचपन की तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं.
फैंस उनके बचपन की हर यादों को देखना चाहते हैं, ऐसे में एक्ट्रेस कोई ना कोई मौका ढूंढ अपने बचपन की तस्वीर को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.
लम्बे बाल, खूबसूरत सी मुस्कान कुछ ऐसा था बचपन में दीपिका का चार्म.
दीपिका ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये तस्वीर शेयर की थी. इस तस्वीर में वो अपने पिता के कंधे पर सिर को झुकाए प्यारी सी स्माइल दे रही हैं.
इन तस्वीरों में दीपिका पादुकोण बेहद प्यारी और मासूम लग रहीं हैं
क्यूटनेस के मामले में दीपिका पादुकोण किसी से कम नहीं, उनके डिंपल हर किसी को दीवाना बना देते हैं.
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Childhood Photo) इन दिनों अपनी फिल्म 83 (Film 83) को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. इस फिल्म में वो रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ नजर आ रही हैं.