Throwback Bollywood: जब राजेश खन्ना का खराब एसी ठीक करने पहुंचे थे इरफान खान, दिलचस्प है किस्सा

इरफान खान ने ठीक किया था राजेश खन्ना का एसी
इरफान खान का निधन अप्रैल 2020 में हुआ था. एक्टर की मौत से ना सिर्फ फैंस बल्कि फिल्म इंडस्ट्री को भी गहरा झटका लगा था. आज हम आपको एक्टर की लाइफ का वो किस्सा बता रहे हैं. जब वो हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना के घर AC ठीक करने पहुंचे थे.
दऱअसल ये किस्सा तब का है जब इरफान खान एक्टिंग से पहले इलेक्ट्रिशियन का काम करते थे. मुंबई में आकर इरफान ने काफी स्ट्रगल किया था. इसी दौरान उन्हें एसी ठीक करने का काम मिला था.
इस काम में एक दिन इरफान को राजेश खन्ना के घर जाने का मौका मिला. इस बात का खुलासा इरफान खान ने ही एक इंटरव्यू में किया था.
इरफ़ान खान ने बताया था कि, जब उन्हें वो राजेश खन्ना के घर एसी ठीक करने गए थे तो एक्टर की दाई ने दरवाजा खोला था. तब मैं एक्टिंग में नहीं था और बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना को देखकर काफी ज्यादा खुश हुआ था.
बता दें कि इरफान खान फिल्म ‘सलाम बॉम्बे’ के जरिए इंडस्ट्री में कदम रखा था. फिर धीरे-धीरे अपनी नैचुरल एक्टिंग से उन्होंने लाखों दिलों को अपना मुरीद बना लिया था.
आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे भी इरफान खान की एक्टिंग के कायल थे. आज भी कई स्टार्स एक्टर की जमकर तारीफ करते हुए नजर आते हैं.