Alia Bhatt Pregnancy Diet: प्रेग्नेंसी में बच्चे को हेल्दी रहने के लिए क्या खाती हैं आलिया भट्ट? जानिए डाइट

आलिया भट्ट
Alia Bhatt Pregnancy Diet: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेससे में शामिल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही है. प्रेग्नेंसी के बाद उनके चेहरे पर भी गजब का ग्लो देखने को मिल रहा है. कहा जा रहा है कि ये ग्लो आलिया के चेहरे पर वीगन डाइट की वजह से है. क्या है आलिया की वीगन डाइट चलिए जानते हैं.
दरअसल साल 2020 में आलिया ने घोषणा की थी कि वो पूरी तरह से वीगन हो गई है. यही वजह थी कि उनके बेबी शावर में भी पूरा मैन्यू वीगन था.
वीगन डाइट में मांस, मछली और पशु से जुड़े प्रोडेक्ट्स जैसे दूध, दही और घी शामिल नहीं होते. इसमें ज्यादात्तर महिलाएं दाल और सब्जियां खाती है.
वहीं आलिया अपनी डाइट में चुकंदर का सलाद जरूर शामिल करती हैं क्योंकि ये उनका फेवरेट है. आलिया ने इसकी रेसिपी अपने यूट्यूब चैनल पर भी शेयर की थी.
वहीं आलिया सुबह सबसे पहले कॉफी पीती है और उसके बाद नाश्ते में पोहा या उपमा खाना पसंद करती हैं. वहीं लंच के लिए आलिया सांभर-इडली या फिर दाल और रोटी खाती हैं.
डिनर की बात करें तो एक्ट्रेस रात में थोड़े स्नैक्स के साथ दाल, रोटी और सब्जियां लेती हैं. साथ ही बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए वो खूब पानी पीती हैं.