Urvashi Rautela Photos: 70 लाख का ब्रेसलेट और 58 लाख की साड़ी पहनती हैं उर्वशी रौतेला, यहां देखिए एक्ट्रेस का Most Expensive Look
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भले ही फिल्मों में कोई खास कमाल ना दिखा पाई हो लेकिन वो अपनी हॉट अदाओं और बेहिसाब खूबसूरती की वजह से हमेशा चर्चे में रहती हैं. वो एक ऐसी हीरोइन हैं जिनका स्टाइल लोगों को मदहोश कर देता है. अपने लुक और खूबसूरत बनाने के लिए वो काफी महंगे स्टाइल को फॉलो करती हैं. चाहे वो महंगे फैशनेबल ड्रेसिस हो फिर एक्सपेंसिव ज्वैलरी. पिछले कुछ समय में उर्वशी बहुत मंहगे आउटफिट्स के साथ एक्सपेंसिव ज्वैलरी कैरी करती दिखी है. आईए आपको दिखाते हैं उनके कुछ होश उड़ाने वाले लुक
15 करोड़ का Versace Baby लुक दुनियाभर में मशहूर डिजाइनर डोंटेला वर्साचे ने उर्वशी को एक म्यूजिक वीडियो के लिए वर्साचे बेबी लुक दिया, जिसकी कीमत सुनकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं. इस 6 मिनट के वीडियो के लिए उर्वशी ने 15 करोड़ की ज्वैलरी और आउटफिट्स पहने थे.
70 लाख का ब्रासलेट ने उड़ाई नींद इस फोटो में उर्वसी इटली और फ्रांस के मशहूर ज्वैलरी डिजायनर Cartier and Bvlgari का ब्रासलेट पहने है. सोने और हीरे से बने इस ब्रासलेट की कीमत 70 लाख रुपए हैं. गोल्डन कलर के आउटफिट में उर्वशी के ब्रासलेट ने सारी लाइमलाइट लूट ली थी.
58 लाख की गुजराती पटोला साड़ी लुक जून के महीने में उर्वशी रौतेला ने अभिनेता से राजनेता बने मनोज कुमार की पोती की मेहंदी सेरेमनी में उर्वशी ने 58 लाख का लुक कैरी किया था. इसमें पटोला साड़ी पहने दिखा दी थी, जिसकी कीमत सवा 4 लाख रुपए थी, इसके साथ उन्होंने करीब साढ़े 24 लाख के हाथों में कंगन पहने थे. उनका ये पूरा लुक 58,75,500 रुपए का था.
62 लाख का बंधनी लहंगा लुक ये फोटो भी इसी शादी की है जिसमें उर्वशी ने 62 लाख लुक कैरी किया. उर्वशी ने यहां आशा गौतम के डिजायन किए हुए 40 लाख का बंधनी लुक लहंगा पहना था. इसके साथ उन्होंने रॉयल स्टड ज्वैलरी पहनी. जिसमें मांग टीका से लेकर बाजूबंद तक था.
35 लाख का रेड कार्पेट लुक एक अवॉर्ड कार्यक्रम के दौरान उर्वशी रेड कलर के शिमरी ड्रेस में दिखी. एक्ट्रेस ने इसके साथ ब्रासलेट से लेकर मंहगी रिंग पहनी थी उनका ये लुक 35 लाख का था