Tiger Shroff Birthday: कितने करोड़ के मालिक हैं टाइगर श्रॉफ? जानें एक्टर कहां से करते हैं मोटी कमाई

बॉलीवुड के फिटनेस आइकॉन और एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ आप 2 मार्च को अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे है. इस खास मौके पर हम आपको बताते है कि एक्टर की नेटवर्थ क्या है वो कहां से कमाई करते है.
टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के जाने-माने एक्शन स्टार और फिटनेस आइकॉन हैं. अपने करियर में उन्होंने कई शानदार फिल्में दी हैं, जिनमें वार 2, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2, और बाग़ी जैसी हिट फिल्में शामिल हैं.
इन फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट्स के जरिए उन्होंने खुद के लिए एक बड़ा मुकाम बनाया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ की नेटवर्थ 248 करोड़ रुपये आंकी गई है.उनकी सबसे बड़ी कमाई फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर अपनी फिल्मों के लिए शेड्यूल की लंबाई के हिसाब से 25 से 30 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं.
टाइगर श्रॉफ हर ब्रांड एंडोर्समेंट प्रोजेक्ट के लिए लगभग 3 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. पिछले साल, उन्होंने खार वेस्ट में अपना अपार्टमेंट लगभग 15.6 करोड़ रुपये में बेचा और अपने पुराने घर के पास ही एक नया 8 BHK मेगा अपार्टमेंट शिफ्ट किया
टाइगर के कार कलेक्शन में BMW M5, BMW5 सीरीज और विंटेज 1939 जगुआर SS100, टोयोटा इनोवा, BMW3-सीरीज ग्रैन लिमोजीन जैसी लग्जीरियस गाड़ियां भी शामिल हैं.
टाइगर श्रॉफ जल्द ही एक्शन-रिवेंज ड्रामा 'लग जा गले' में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं और फीमेल लीड में जान्हवी कपूर होंगी.