Tamannaah Bhatia Pics: कभी खाया पिज्जा..तो कभी आइसक्रीम के मजे लेती दिखीं तमन्ना भाटिया,एक्ट्रेस ने यूं की नए साल की शुरुआत

तमन्ना भाटिया वेकेशन तस्वीरें
बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों न्यू ईयर की छुट्टियों के मजे ले रहे हैं. इसी बीच तमन्ना भाटिया ने भी अपने वेकेशन से कुछ खूबसूरत झलकियां फैंस के साथ शेयर कर दी हैं.
इन तस्वीरों में तमन्ना भाटिया अलग-अलग लुक में नजर आ रही हैं. साथ ही उन्होंने अपने फेवरेट फूड भी फैंस को दिखाया है.
सभी तस्वीरों में तमन्ना भाटिया का विंटर लुक देखने को मिल रहा है. एक्ट्रेस लॉन्ग कोट पहने कैमरे के लिए काफी क्यूट पोज दे रही हैं.
एक तस्वीर में तमन्ना भाटिया दो-दो पिज्जा अपने सामने रखे हुए नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस की तस्वीर को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.
एक फोटो में एक्ट्रेस सॉफ्ट ड्रिंक एंजॉय करती हुई भी नजर आई. तस्वीरें शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘दिल पर चले ना किसका ज़ोर क्योंकि हम 2024 में हैं...’
तमन्ना भाटिया ना सिर्फ साउथ बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी दमदार पहचान बना चुकी हैं. इन दिनों एक्ट्रेस विजय वर्मा के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं.