लग्जरी आशियाने में रहती हैं तमन्ना भाटिया, जकूजी से लेकर आलीशान इंटीरियर तक, किसी महल से कम नहीं है एक्ट्रेस का घर

तमन्ना भाटिया फिल्मों के साथ-साथ अपने लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. तमन्ना भाटिया मुंबई के लोखंडवाला इलाके में एक आलीशान घर में रहती है. फिल्ममेकर फराह खान हाल ही में एक्ट्रेस के घर पहुंची थी, जिसकी व्लॉग उन्होंने शेयर किया है. व्लॉग में तमन्ना के लग्जरी घर की झलक देखने को मिली.
फराह खान जैसे ही एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के घर पहुंची, उनके होश उड़ गए. एक्ट्रेस का घर कमाल का है.
तमन्ना भाटिया के इस घर में काफी आलीशान चीजें भी हैं. एक्ट्रेस के घर का लिविंग एरिया काफी बड़ा है. यहां पर लाइट कलर के सोफे रखे हैं. साथ ही वॉल पर एक पेटिंग भी लगी हुई है.
तमन्ना भाटिया ने अपने इस शानदार आशियाने को बड़ी ही खूबसूरती से सजाया है. घर में लाइट थीम का यूज किया गया है. जिससे घर का हर एक कोना काफी मॉडर्न लग रहा है.
घर में बड़ा सा हॉल है, जिसमें डायनिंग टेबल भी रखी हुई है. एक एरिया को खूबसूरत सी लाइट के साथ डोकोरेट किया गया है.
एक्ट्रेस के घर में एक बड़ा सा फिश एक्वेरियम भी रखा हुआ है. जिसके अंदर दो बड़ी-बड़ी फिश भी हैं. लिविंग एरिया का ये स्पेस काफी खूबसूरत है.
इतना ही नहीं बल्कि तमन्ना भाटिया के घर का किचन भी देखने लायक है. किचन को काफी मॉडर्न तरीके से डिजाइन किया गया है. किचन में सारी चीजें सेट रखी हुई हैं.
लिविंग एरिया, किचन के साथ-साथ घर की छत भी काफी बड़ी है और सुंदर है. यहां पर भी सोफे रखे हुए हैं. छत पर जकूजी भी रखा हुआ है.