Sonakshi Sinha Wedding Look: बालों में गजरा...सफेद साड़ी, इस अंदाज में जहीर इकबाल की दुल्हन बनीं सोनाक्षी सिन्हा, देखिए कपल की पहली तस्वीरें

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की रजिस्टर्ड मैरिज संपन्न हुई हैं. वहीं अब एक्ट्रेस ने अपनी इस स्पेशल शादी की तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर कर दी हैं. जिसमें कपल रॉयल लुक में नजर आया. नीचे देखिए फोटोज....
सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. जिसमें कपल शादी को रजिस्टर्ड करता दिखा.
इन तस्वीरों में सोनाक्षी और जहीर मैचिंग आउटफिट में नजर आए. सोनाक्षी जहां व्हाइट साड़ी और बालों में गजरा लगाए नजर आईं. वहीं जहीर व्हाइट चिकनकारी कुर्ते में काफी हैंडसम लग रहे हैं.
शादी की इन तस्वीरो में से एक में सोनाक्षी जहां अपने पति जहीर का हाथ थामे नजर आई. वहीं दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा का हाथ भी पकड़े हुए दिखाई दी. उनके चेहरे पर शादी की खुशी साफ झलक रही है.
शादी संपन्न होने के बाद कपल ने मीडिया को मिठाई भी बांटी और उनका शुक्रिया भी अदा किया. मिठाई के डिब्बे की भी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं.
सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शामिल होने के लिए सलमान खान की बहन अर्पिता खान अपने पति आयुष शर्मा के साथ पहुंची.
इसके अलावा एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी भी अपने मंगेतर के साथ सोनाक्षी-जहीर की शादी में पहुंची हैं.
एक्ट्रेस जोया मोरानी भी सोनाक्षी और जहीर इकबाल के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल होने के लिए वेन्यू पर पहुंच चुकी हैं.