Sidharth Kiara Wedding: कियारा आडवाणी की शादी के लिए जैसलमेर पहुंचा परिवार, एयरपोर्ट से सामने आई लड़की वालों की तस्वीरें

कियारा की शादी के लिए जैसलमेर पहुंचा परिवार
अपनी लाडली बेटी की शादी के लिए पूरा आडवाणी परिवार राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ किले में पहुंच चुका है.
कियारा के परिवार को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. एयरपोर्ट से कियारा के बाहर आने के कुछ ही देर बाद उनका परिवार भी वहां स्पॉट किया गया.
कियारा की मां जेनेवीव जाफरी को उनके रिश्तेदारों के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया.
इस दौरान उनकी मां उनके रिश्तेदारों के साथ गाड़ी में बैठकर जाती नजर आईं.
इस दौरान कियारा के पिता भी एयरपोर्ट पर रिश्तेदारों के साथ नजर आए.
एयरपोर्ट पर कियारा के पिता ने पहली बार बेटी की शादी को लेकर भी चुप्पी तोड़ी और होने वाले दुल्हा-दुल्हन को आने वाली जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दी.
एयरपोर्ट पर उनके भाई मीशान आडवाणी को भी स्पॉट किया गया. बता दें कि मीशान एक म्यूजिशियन हैं.
बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ 6 फरवरी को एक दूजे संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.
दोनों ने अभी तक अपनी शादी को लेकर कुछ भी बोलने से परहेज किया है और ऐसा माना जा रहा है कि अब शादी के बाद ही वो इसकी अनाउंसमेंट करेंगे.