शाहरुख-सलमान से प्रियंका तक, इन सेलेब्स के पास है सबसे महंगी चीजें, किसी की कीमत 800 करोड़ तो किसी की 260

फिल्मी सितारे अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी रईसी के लिए भी चर्चा में रहते हैं. कई सेलेब्स दौलत के मामले में बड़े-बड़े बिजनेसमैन को टक्कर देते हैं. उनके पास की चीजों से उनकी अमीरी साफ झलकती है. किसी के पास 800 करोड़ की हवेली है तो कोई 260 करोड़ रुपये के प्राइवेट जेट का मालिक हैं. आज 7 ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बात करेंगे जिनके पास सबसे महंगी चीजें है.
अल्लू अर्जुन- साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन ने फिल्म 'पुष्पा: द राइज' से दुनियाभर में पहचान बनाई थी. अल्लू अर्जुन साउथ के सबसे महंगे एक्टर में से एक हैं. बता दें कि वे हैदराबाद में एक आलीशान घर में रहते हैं जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपये बताई जाती है.
अमिताभ बच्चन- हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने खूब शोहरत के साथ ही खूब दौलत भी कमाई है. बिग बी के पास कई महंगी चीजें है. उनकी सबसे महंगी चीजों में उनका प्राइवेट जेट शामिल है. इसकी कीमत 260 करोड़ रुपये है.
नयनतारा- नयनतारा साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक खूबसूरत और मशहूर एक्ट्रेस हैं. कई शानदार फिल्मों में नजर आ चुकी नयनतारा 100 करोड़ रुपये कीमत के घर की मालकिन हैं. उनका यह महल जैसा घर चेन्नई में स्थित है.
प्रियंका चोपड़ा- 'देसी गर्ल' यानी कि प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में कम किया है और दुनियाभर में खास पहचान बनाई है. उनके पास करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी है. हालांकि उनकी सबसे महंगी चीज उनका बलगरी का नेकलेस है. जिसकी कीमत 204 करोड़ रुपये है.
सैफ अली खान- बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान सबसे महंगे घरों में से एक 'पटौदी पैलेस' के मालिक हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ अली खान की आलीशान हवेली की कीमत करीब 800 करोड़ रुपये है.
सलमान खान- बॉलीवुड में कई सेलेब्स के पास फार्म हाउस है. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा एक्टर सलमान खान के फार्म हाउस की होती है और हो भी क्यों न इसकी कीमत जो है 80 करोड़ रुपये. सलमान का फार्म हॉउस नवी मुंबई के पनवेल में स्थित है.
शाहरुख खान- जाने-माने अभिनेता शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे रईस एक्टर माने जाते हैं और उनके पास कई बेशकीमती चीजें हैं. इनमें अव्वल नंबर पर शामिल है उनका घर. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख के घर की कीमत 200 करोड़ रुपये है.