Sara Ali Khan Photos : सुकून की तलाश में देश का कोना-कोना घूम रही हैं सारा अली खान, पहाड़ों पर मैडिटेशन करती दिखीं एक्ट्रेस

सारा अली खान
सारा अली खान को जब भी अपने बिजी शेड्यूल से वक्त मिलता है एक्ट्रेस अपना झोला उठाए देश का कोना-कोना एक्सप्लोर करने निकल पड़ती हैं.
सुकून की तलाश में पहाड़ों के बीच मेडिटेट करती सारा की यह तस्वीरें फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं.
इन खूबसूरत तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सारा अली खान ने कैप्शन में लिखा - और फिर.. मेरे पास नेचर, आर्ट और पोएट्री है..और ये काफी नहीं, तो काफी क्या है.
सारा जब भी छुट्टियों में देश का कोना-कोना घूम रही होती हैं तब वह अपना नमस्ते दोस्तों वाला कार्यक्रम जरूर साझा करती हैं.
सारा के इस शो में आप उन्हें शायरी करते देखेंगे. वह हर एक जगह को, हर एक लम्हे को शायराना अंदाज में बताती नजर आती हैं.
सारा की इन तस्वीरों पर उनके चाहने वाले बेशुमार प्यार लुटाते हैं. सारा का यही सादगी भरा अंदाज दर्शकों को उनके साथ जोड़े रखता है.
सारा ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत फिल्म केदरनाथ से की थी, जिसमें वो सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आईं थी.