सैयारा के कृष कपूर का एयरपोर्ट पर दिखा जबरदस्त लुक, पैपराजी के लिए दिए जमकर पोज

अहान पांडे ने फिल्म सैयारा में कृष कपूर का रोल निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी. फिल्म में उनकी एक्टिंग और अंदाज को दर्शकों ने खूब सहारा. वहीं अब आए दिन अहान चर्चा में रहे हैं. हाल ही में उन्हें आज एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान उनका जबरदस्त अंदाज देखने को मिला. आइए देखते हैं उनकी ये तस्वीरें.
अहान पांडे को आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया.
इस दौरान काफी कंफर्टेबल और कूल अंदाज में दिखे और अपने जबरदस्त लुक से सबकी नजरे खींची.
लुक की बात करें तो उन्होंने डेनिम के साथ स्वेटशर्ट पहनी थी, जिसमें वो काफी हैंडसम दिख रहे थे.
साथ ही अपने लुक को और भी अट्रेक्टिव बनाने के लिए उन्होंने गॉगल्स भी लगाए.
एयरपोर्ट पर उन्होंने पैपराजी को जमकर अलग-अलग अंदाज में पोज भी दिए.
कैमरे में कैद उनकी ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं.
जहां फैंस अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर उनकी तारीफ कर रहे हैं.