बीमारी के बाद काम पर लौटीं सबा आजाद, ब्लू बॉडी हगिंग गाउन में ढाया कहर, ऋतिक रोशन ने भी की तारीफ

एक्टर ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद हाल ही में बीमार हो गई थीं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर हॉस्पिटल के बिस्तर से फोटो शेयर करके अपनी बीमारी के बारे में बताया था.
उन्होंने पोस्ट कर लिखा था, 'मेरी जिंदगी के सबसे खराब 14 दिन. साइक्लोस्पोरा कैटेनेन्सिस, ये कितना खराब है. मैं हमेशा घर का खाना खाती हूं, खुद का पानी साथ रखती हूं उसके बाद भी ये पेट का इन्फेक्शन हो गया.'
अब सबा ठीक हैं और काम पर लौट आई हैं. उन्होंने अपने ग्लैमरस फोटोशूट की फोटोज शेयर की हैं.
सबा को गूची ब्रांड के बॉडी हगिंग गाउन में देखा गया. इस ब्लू कलर के साइड कट वाले गाउन में वो बेहद सुंदर लग रही हैं.
उन्होंने इस लुक को स्लीक हेयरबन, लाइट मेकअप और लाइट ईयररिंग्स से कंप्लीट किया है. हर कोई उनके लुक की तारीफ कर रहा है.
सबा की इन फोटोज पर उनके बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन ने भी कमेंट किया है और तारीफ की. उन्होंने लिखा- Wow. साथ ही ब्लू हार्ट इमोजी बनाई.
बता दें कि सबा और ऋतिक लंबे समय से डेट कर रहे हैं. दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है.
सबा ऋतिक के साथ उनके फैमिली फंक्शन में भी शामिल होती हैं. सबा और ऋतिक की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं.