✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

कोरियोग्राफर ने दिया रणवीर सिंह के डेडिकेशन की दाद, बोले- 6-7 स्टिचेस के बाद भी करते रहे डांस

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  25 Jan 2026 01:20 PM (IST)
कोरियोग्राफर ने दिया रणवीर सिंह के डेडिकेशन की दाद, बोले- 6-7 स्टिचेस के बाद भी करते रहे डांस

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी एनर्जी और डेडिकेशन के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में फेमस कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने खुलासा किया कि सेट पर चाहे उन्हें कितनी भी चोट लगे या शरीर में दर्द हो रणवीर कभी भी इसे कैमरे पर नहीं दिखाते और हर परफॉर्मेंस में पूरी तरह कमिटेड रहते हैं.

1

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने हाल ही में रणवीर सिंह के काम करने के अंदाज के बारे में एक बहुत ही दिलचस्प खुलासा किया है.

2

बॉस्को ने बताया कि रणवीर सिर्फ एक्टिंग या डांस ही नहीं बल्कि अपने परफॉर्मेंस के प्रति शारीरिक और मानसिक रूप से भी पूरी तरह डेडिकेटेड हैं. सेट पर चोट लगने के बावजूद भी उनकी एनर्जी में कोई कमी नहीं आती.

3

बॉस्को ने मिर्ची प्लस से बातचीत में बताया की 'रणवीर सिंह ऊर्जा का पिटारा हैं. जब तक उन्हें शारीरिक चोट नहीं लगती उन्हें लगता है कि उन्होंने कुछ किया ही नहीं.'

4

उनका कहना है कि रणवीर के साथ शूटिंग के दौरान कट, चोट और ब्लूज आम बात हैं लेकिन ये उनकी काम करने की क्षमता को कभी धीमा नहीं करते.

5

बॉस्को ने बताया कि चाहे हाथ कट जाए या चेहरे पर चोट लग जाए रणवीर हमेशा पूरी तरह परफॉर्म करते हैं और कैमरे के सामने दर्द को कभी नहीं दिखाते.

6

बॉस्को ने हावड़ा ब्रिज पर हुई एक शूटिंग की घटना भी याद किया और उन्होंने बताया कि उस दौरान रणवीर की टांग में कट लग गया और उन्हें 6-7 टांके लगवाने पड़े. इसके बावजूद उन्होंने केवल ऊपरी शरीर से डांस करना जारी रखा और पूरी तरह शूटिंग में जुड़ें रहे.

7

बॉस्को ने कहा कि ये देखकर वो खुद भी बहुत इम्प्रेस हुए. उनका कहना है कि ऑडियंस को कभी ये एहसास नहीं होता कि रणवीर को कितना दर्द हो रहा है क्योंकि वो हर सीन में पूरी तरह कमिटेड रहते हैं.

8

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही. इस फिल्म की सफलता के बाद फैंस उन्हें धुरंधर 2 में फिर से देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

9

फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और पहले पार्ट की तरह ही लोगों के बीच हिट होने की पूरी उम्मीद है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • कोरियोग्राफर ने दिया रणवीर सिंह के डेडिकेशन की दाद, बोले- 6-7 स्टिचेस के बाद भी करते रहे डांस
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.