ना चूड़ा ना मांग में सिंदूर, नो मेकअप लुक में स्पॉट हुईं न्यूली वेड रकुल, टीशर्ट और डेनिम पहन लगीं स्टाइलिश

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने पिछले महीने 21 फरवरी को गोवा में क्लोज फ्रेंड्स और परिवार की मौजूदगी में सिंधी और सिख रीति रिवाज से शादी की थी. कपल की शादी की तस्वीरें अब भी इंटनेट पर छाई हुई हैं. वहीं वेडिंग के बाद रकुल कईं बार अपने मिस्टर हसबैंड से साथ स्पॉट हुईं. लेकिन आज एक्ट्रेस मुंबई के जुहू में नजर आईं. इस दौरान वे काफी सिंपल लुक में दिखीं.
रकुल प्रीत सिंह शादी के कुछ दिनों बाद ही एकदम पहले वाले अंदाज में आ गई हैं. न्यूली वेड एक्ट्रेस को आज काफी सिंपल लुक में देखा गया.
रकुल आज काफी कैजुअल लुक में दिखीं, ना उनकी मांग में सिंदूर दिख रहा था और ना ही उन्होंने हाथों में चूड़ा पहना हुआ था. उन्हें देखकर ये लग ही नहीं रहा था कि वे न्यूली वेड हैं.
रकुल ने इस दौरान व्हाइट टीशर्ट पहनी थी जिस पर येलो कलर लेपर्ड का प्रिंट था. इसके साथ उन्होंने डेनिम पेयर की थी.
रकुल ने ब्लैक गॉग्लस लगाए हुए थे और पैरों में फ्लैट स्लीपर्स पहनी हुई थीं. एक्ट्रेस नो मेकअप लुक में भी खूबसूरत लग रही थीं.
इस दौरान पैप्स ने भी एक्ट्रेस की खूब तस्वीरें क्लिक कीं.
रकुल की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं फैंस भी शादी के बाद उनके बेहद सिंपल लुक को देख हैरान हैं.
बता दें कि हाल ही में रकुल ने खुलासा किया था कि वे अपने पति जैकी भगनानी की किस आदत पर फिदा हो गई थीं.दरअसल एक इवेंट के दौरान जैकी ने कहा कि उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत ड्राई है. इस पर रकुल ने फौरन इंटरफेयर किया और कहा, वास्तव में, पहली चीज जो मुझे उनके बारे में पसंद आई, वह थी उनका सेंस ऑफ ह्यूमर.
वर्क फ्रंट की बात करें तो रकुल जल्द ही 'इंडियन 2' और अर्जुन कपूर के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी में नजर आएंगी.