प्लास्टिक सर्जरी के दावों पर भड़कीं रकुल प्रीत सिंह, बोलीं- वेट लॉस नाम की भी कोई चीज होती है

सोशल मीडिया पर एक बार फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह को लेकर चर्चा तेज हो गई है. प्लास्टिक सर्जरी को लेकर किए गए एक दावे पर रकुल ने चुप रहने के बजाय सामने आकर सच्चाई बताई और साफ शब्दों में अपना रिएक्शन दिया.
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर चल रहे एक कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में एक शख्स, जो खुद को डॉक्टर और प्लास्टिक सर्जन बता रहे थे, उसने रकुल की कुछ फोटोज़ शेयर करते हुए दावा किया कि एक्ट्रेस ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है.
ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई, जिसके बाद रकुल ने खुद सामने आकर इस पर अपना रिएक्शन दिया.
रकुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए साफ कहा कि बिना किसी प्रूफ के इस तरह के दावे करना बिल्कुल गलत है. उन्होंने कहा कि जो लोग खुद को प्रोफेशनल बताते हैं और फिर भी इस तरह के अनुमान लगाते हैं, उनसे लोगों को सावधान रहना चाहिए.
रकुल ने ये भी कहा कि सिर्फ किसी के चेहरे या शरीर में बदलाव देखकर यह मान लेना कि उसने सर्जरी करवाई है, सही सोच नहीं है.
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि अगर कोई इंसान कॉस्मेटिक प्रोसीजर कराता भी है, तो वह उसकी अपनी चॉइस होती है.
लेकिन किसी के बारे में झूठी बातें फैलाना और उसे साइंस के नाम पर सही ठहराने की कोशिश करना ठीक नहीं है. रकुल के मुताबिक, ऐसी बातें लोगों को गलत जानकारी देती हैं और उन्हें गुमराह करती हैं.
रकुल ने ये भी साफ किया कि उनके लुक और बॉडी में जो बदलाव दिख रहा है, वह रेगुलर वर्कआउट, सही डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से है.
उन्होंने कहा कि फिटनेस पर लगातार मेहनत करने से भी इंसान में बड़ा बदलाव आ सकता है, इसके लिए हर बार सर्जरी जरूरी नहीं होती.
आखिर में रकुल ने अपने फैंस से अपील की कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर बात पर भरोसा न करें, खासकर तब जब कोई बिना सही जानकारी के किसी पर आरोप लगा रहा हो.
वर्क फ्रंट की बात करें तो रकुल प्रीत सिंह जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्मों में नजर आने वाली हैं और अपने काम को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. वो फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' में नजर आई थीं. इस फिल्म में वो अजय देवगन के अपोजिट रोल में थीं.