जब रकुल प्रीत के पापा से पहली बार मिले तो घबरा गए थे जैकी भगनानी, होने वाले ससुर ने पूछ लिया था ऐसा सवाल

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं. कपल की ग्रैंड वेडिंग गोवा में 21 फरवरी को हुई थी. जिसमें कई सेलेब्स भी पहुंचे थे. अब हाल ही में रकुल ने एक इवेंट के दौरान अपने पिता और जैकी की पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा शेयर किया है.
रकुल प्रीत सिंह ने ये खुलासा डीएनए वुमेन अचीवर्स अवार्ड्स 2024 के दौरान किया. एक्ट्रेस ने बताया कि पापा और जैकी की पहली मुलाकात को लेकर में काफी परेशान थी. क्योंकि पापा आर्मी से हैं. दोनों पहली बार दिल्ली में मिले थे.
रकुल ने बताया कि उस दिन मेरी मॉम का बर्थडे था और मैंने पापा से कहा था कि आप उसे बस देख लीजिएगा. फिर जब दोनों मिले तो हम सभी ने लंच साथ में किया. इसी दौरान मेरे पापा ने जैकी से पूछा कि तुम्हारा क्या प्लान है.
रकुल ने आगे कहा कि, पापा के इस सवाल पर जैकी उन्हें अपनी फिल्म मिशन रानीगंज के बारे में बताने लगे. तो पापा ने कहा कि, ‘’मैं मेरी बेटी के साथ तुम्हारे प्लान के बारे में पूछ रहा हूं. उनकी ये बात सुनकर जैकी इतना घबरा गया था कि उसके गले में खाना ही फंस गया.
रकुल कहती हैं कि, जैकी ने पापा की इस बात का जवाब देते हुए कहा था कि, जब भी वो तैयार होगी, मैं तैयार हूं.
रकुल और जैकी ने गोवा में पंजाबी और सिंधी रीति-रिवाजों से शादी की थी. दोनों की शादी की तस्वीरें औऱ वीडियोज इस वक्त सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं.
बता दें कि दोनों ने पिछले काफी सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. अब कपल शादी कर सात जन्म के बंधन में बंध चुका है.