कभी देखा समुद्र का नजारा...तो कभी सहेलियों संग की मस्ती, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की मुंबई ट्रिप की खूबसूरत पल
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मुंबई ट्रिप की खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. जिसमें उन्होंने अपने सारे इवेंट की झलक फैंस को दिखाई.
इन तस्वीरों में देसी गर्ल पर्पल पेबल पिक्चर्स द्वारा निर्मित अपनी मराठी फिल्म ‘पाणी’ की स्क्रीनिंग में भी शामिल होते हुए नजर आई.
वहीं एक फोटो में प्रियंका अपने खास दोस्तों के साथ पोज दे रही हैं. जिसमें वो बाथरोब पहने हुए काउच पर पोज दे रही हैं.
इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक फोटो में अपने मेकअप रूम की भी झलक दिखाई. जिसमें वो फ्लोर पर बैठकर अपने हेयल ठीक करवाती दिखी.
प्रियंका ने एक फोटो अपने घर से भी शेयर की. जहां अपनी खिड़की पर बैठकर समुद्र का खूबसूरत नजारा देखती नडर आई.
प्रियंका ने इस ट्रिप में अपना फेवरेट और मुंबई का फेमस खाना भी खाया. एक फोटो में उन्होंने इस फूड की भी झलक फैंस को दिखाई
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, ‘पूरा कैलेंडर तो है ही, लेकिन इसमें छोटी-छोटी चीजें भी हैं.’
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो सीरीज ‘सिटाडेल सीजन 2’ में नजर आएंगी.