पति निक जोनस संग रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को डॉक्टर के पास लेकर गईं

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार हैं. वो अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी लाइफ से जुड़े मोमेंट्स शेयर करती रहती हैं.
हाल ही में प्रियंका ने कई फोटोज शेयर की, जिनमें वो फैमिली टाइम बिताती नजर आईं.
प्रियंका ने बेटी मालती के प्ले टाइम की तस्वीरें शेयर कीं. मालती मैरी को खेलते हुए देखा जा सकता है.
प्रियंका बेटी मालती को डॉक्टर के पास भी लेकर गईं.
इसके अलावा प्रियंका पति निक के साथ रोमांटिक होती हुई नजर आईं. प्रियंका और निक ने फ्लाइट से फोटो शेयर की.
दोनों खुले आसमान के नीचे साथ बैठे दिखे. दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में इंडिया आई थीं. यहां उन्होंने कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ शूट किया था. प्रियंका को जल्द ही कपिल के शो में देखा जाएगा.
वहीं प्रियंका एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी में नजर आएंगी. इस फिल्म का फर्स्ट टीजर रिलीज हो गया है.