प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी में साली ने जीजा जी का कुर्ता फाड़कर लगाई थी हल्दी, प्रियंका चोपड़ा ने ऐसे किया था रिएक्ट
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क | 30 Nov 2023 05:20 PM (IST)
1
प्रियंका और निक की शादी खूब चर्चा मे रही थी. शादी की सभी रश्मों को बड़े धूमधाम से मनाया गया था. वहीं अपनी हल्दी सेरेमनी में भी कपल ने खूब एंजॉय किया था.
2
हल्दी पर प्रियंका ने व्हाइट कलर की अनारकली सूट पहनी थी तो वहीं निक जोनस ने भी हल्दी सेरेमनी पर प्रियंका से मैच करता हुआ कुर्ता पैजामा पहना था.
3
इस दौरान जीजा जी निक जोनस के साथ उनकी सालियों ने खूब मस्ती की थी. सोशल मीडिया पर इसकी कई सारी तस्वीरें वायरल हुई थीं.
4
आलम कुछ ऐसा हो गया था कि सभी सालियों ने मिलकर निक का कुर्का फाड़ दिया था.
5
वहीं जीजा-साली की ये मस्ती देख बगल में बैठीं प्रियंका चोपड़ा भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रही थीं.