Prateik Babbar Wedding: शादी के बंधन में बंधे प्रतीक बब्बर, मंडप में हुए इमोशनल, फिर लिपलॉक कर दुल्हन पर लुटाया प्यार

बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर ने आज वैलेंटाइन डे यानि 14 फरवरी को अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी संग सात फेरे लिए हैं. कपल शादी में रॉयल लुक में नजर आया. नीचे देखिए तस्वीरें...
एक्टर प्रतीक बब्बर दिग्गज एक्टर राज बब्बर और दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल के बेटे हैं. जिन्होंने आज अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी संग शादी की है.
प्रतीक ने शादी की तस्वीरें अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. जिसमें दोनों शादी की रस्में निभाते हुए नजर आए.
प्रतीक मंडप की एक तस्वीर में बेहद इमोशनल होते हुए भी दिखाई दिए. इस दौरान प्रिया उन्हें प्यार से संभालती दिखी.
वहीं शादी के बाद प्रतीक ने अपनी दुल्हन संग लिपलॉक कर उनपर प्यार लुटाया. दोनों की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.
प्रतीक और प्रिया ने शादी में मैचिंग आउटफिट कैरी की थी. एक्टर जहां ऑफ व्हाइट शेरवानी में दिखे. वहीं प्रिया ने भी उसी कलर का लहंगा पहना था.
शादी के बाद प्रतीक और प्रिया ने पैपराजी से भी मुलाकात की. वहां भी दोनों कैमरे के सामने लिपलॉक करते दिखाई दिए.
इसके अलावा कपल ने पैपराजी को अपनी शादी की मिठाई भी बांटी. दोनों के चेहरे पर इस दौरान शादी की खुशी साफ नजर आ रही थी.