अलका याज्ञनिक-आर माधवन से लेकर ममूटी तक, पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किए गए ये फिल्मी सितारें

कल यानी 23 जून को पद्म सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म और संगीत जगत के कई दिग्गज सितारों को उनके शानदार योगदान के लिए सम्मानित किया गया. इस खास मौके पर मलयालम सिनेमा के दिग्गज एक्टर ममूटी, मशहूर प्लेबैक सिंगर अलका याज्ञनिक और बॉलीवुड स्टार आर. माधवन समेत कई बड़े सेलेब्स को पद्म पुरस्कार से नवाजा गया.
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर ममूटी को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया.
बता दें, ममूटी 50 साल से ज्यादा समय से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. उन्होंने 400 से ज्यादा फिल्मों में शानदार काम किया है.
प्लेबैक सिंगर अलका याज्ञनिक को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया.
एक्टर आर माधवन को पद्म श्री से सम्मानित किया गया.
एक्टर अनिल कुमार रस्तोगी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. उनको पद्म श्री से सम्मानित किया गया.
दिवंगत एक्टर सतीश शाह मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित किया गया. उनके भाई ने ये सम्मान स्वीकार किया.
एक्टर मागंटि मुरली मोहन को पद्म श्री सम्मान मिला.