Manoj Kumar Funeral: अमिताभ- अभिषेक से सलीम खान तक, मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में उमड़ा बॉलीवुड, नम आंखों से दी अभिनेता को विदाई

मनोज कुमार का शुक्रवार की सुबह 87 साल की उम्र में निधन हो गया था. दिग्गज अभिनेता के निधन से पूरे बॉलीवुड में मातम पसरा हुआ है. वही आज उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स शमशान घाट पहुंचे. इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं.
मनोज कुमार को अंतिम विदाई देने के लिए तमाम सितारे आज शमशान घाट पहुंचे. अमिताभ बच्चन भी बेटे अभिषेक बच्चन संग दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे.
अभिषेक इस दौरान व्हाइट कुर्ते और ब्लैक जैकेट में नजर आए.
अमिताभ और अभिषेक इस दौरान काफी गमगीन दिख रहे थे.
वहीं अरबाज खान भी मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे.
सलमान खान के पिता और दिग्गज राइटर सलीम खान भी दिवंगत अभिनेता की अंतिम यात्रा में शामिल हुए.
मनोज कुमार की अंतिम यात्रा में सुभाष घई भी शामिल हुए
इससे पहले मनोजु कमार के पार्थिव शरीर को उनके घर लाया गया था. जहां उनके दर्शनों के लिए फैंस की भीड़ उमड़ी हुई थी.
मनोज कुमार को तिरंगे में लपेटकर राजकीय सम्मान दिया गया.इसके बाद एक्टर के पार्थिव शरीर को शमशान घाट लाया गया जहां वे पंचतत्वों में विलिन हो गए.