Manoj Kumar Funeral: घर लाया गया मनोज कुमार का पार्थिव शरीर, दिया गया राजकीय सम्मान, तस्वीरें आई सामने

मनोज कुमार ने बीते दिन इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. वे देशभक्ति फिल्में बनाने के लिए जाने जाते थे और इस वजह से उन्हें भारत कुमार भी कहा जाता था. मनोज कुमार का करियर बेहद शानदार रहा और उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था. वहीं मनोज कुमार के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है. आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
मनोज कुमार का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंच गया है. वहीं इस दौरान उनके परिवार वाले काफी गमगीन नजर आए और उनकी पत्नी काफी भावुक दिखीं.
वहीं मनोज कुमार को उनके घर पर राजकीय सम्मान दिया गया.
मनोज कुमार के पार्थिव शरीर को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे से लपेटा गया.
उन्हें राजकीय सम्मान के साथ 21 तोपों की सलामी भी दी गई.
मनोज कुमार के अंतिम दर्शनों के लिए इस दौरान फैंस और करीबियों की भारी भीड़ नजर आई.
मनोज कुमार के अंतिम दर्शनों के लिए अशोक पंडित भी पहुंचे थे.
मनोज कुमार का अंतिम संस्कार 11.30 बजे किया जाएगा.