Manoj Bajpayee Home: मुंबई में आलीशान घर में रहते हैं मनोज बाजपेयी, घर का हर एक कोना है बेहद खूबसूरत, देखें एक्टर के ड्रीम होम की इनसाइड तस्वीरें

मनोज बाजपेयी होम इनसाइड फोटोज
मनोज बाजपेयी उन एक्टर्स में से एक हैं जो हमेशा अपने किरदारों से लोखों का दिल जीतते हैं. अपनी इसी मेहनत से एक्टर लैविश लाइफ जी रहे हैं.
मनोज ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है. मनोज ने मुंबई में अपना आलीशान आशियाना बसाया हुआ है जहां वो अपनी पत्नी शबाना और बेटी अवा के साथ रहते हैं.
मनोज ने अपने मुंबई वाले इस घर को साल 2007 में खरीदा था. उनका घर मुंबई के अंधेरी में स्थित ओबरोय टावर लोखंडवाला में है.
मनोज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके घर को उनकी वाइफ शबाना ने डिजाइन किया है. जहां उन्होंने अपने घर के हर कोने को अपने हाथों से सजाया है.
मनोज को वुड काफी पसंद है इसलिए उन्होंने अपने घर में वुड की फ्लोरिंग करवाई है, जिसके साथ उन्होंने स्टोन का कॉम्बिनेशन दिया है.
मनोज का घर अंदर से दिखने में काफी शानदार और कंफर्टेबल लगता है. उनके इस ड्रीम हाउस की कीमत 10 करोड़ रुपये है.
बता दें कि, मनोज आज के समय में ओटीटी पर हाइएस्ट पेड एक्टर हैं. वो इस साल सीरीज सूप किलर में नजर आने वाले हैं.